Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Palamu News : शिक्षा में पलामू का बेहतर प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रालय की रिपोर्ट में एक ग्रेड ऊपर पहुंचा जिला

Palamu News :  शिक्षा के क्षेत्र में पलामू जिले ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2024-25 रिपोर्ट में पलामू ने अपनी ग्रेडिंग में सुधार करते हुए प्रचेष्टा-3 (31-40 प्रतिशत) श्रेणी से प्रचेष्टा-2 (41-50 प्रतिशत) श्रेणी में स्थान हासिल किया है। 


राज्य के प्रदर्शन में भी हुआ सुधार, जिला शिक्षा विभाग ने जताई खुशी

रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड ने भी इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। राज्य का कुल स्कोर 502.2 से बढ़कर 531.1 हो गया है, जिसके साथ झारखंड आकांक्षी-2 श्रेणी से आकांक्षी-1 श्रेणी में पहुंच गया है। पलामू सहित देवघर, रांची, सरायकेला-खरसावां, दुमका, जामताड़ा, लातेहार और गुमला जैसे जिलों ने भी अपनी ग्रेडिंग में सुधार दर्ज किया है। 

जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरभ प्रकाश ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि पलामू ने एक पूर्ण ग्रेड का सुधार हासिल किया है। उन्होंने बताया कि अब विभाग का लक्ष्य अगले दो वर्षों में जिले को उत्तम श्रेणी तक पहुंचाना है। इसके लिए विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, नियमित शैक्षणिक निगरानी और विद्यालयों की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर रहेगा फोकस

शिक्षा विभाग का कहना है कि आगामी वर्षों में शिक्षण व्यवस्था को और मजबूत करने, सीखने के परिणाम बेहतर बनाने तथा स्कूलों में प्रभावी निगरानी व्यवस्था लागू करने की दिशा में लगातार काम किया जाएगा, ताकि जिले का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !