Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Current News : राष्ट्रपति मुर्मू ने 65 हस्तियों को किया पद्म पुरस्कार से सम्मानित, शिबू सोरेन को मरणोपरांत मिला पद्म भूषण

Current News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 65 हस्तियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में झारखंड आंदोलन के प्रमुख नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उनके परिवार के सदस्यों ने राष्ट्रपति से यह सम्मान ग्रहण किया।


शिबू सोरेन के योगदान को मिला राष्ट्रीय सम्मान

जनजातीय अधिकारों, सामाजिक न्याय और झारखंड राज्य के गठन के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन के सार्वजनिक जीवन में योगदान को देखते हुए उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। उनके सम्मान को झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है।

कला, खेल, चिकित्सा और जनसेवा से जुड़ी हस्तियां भी हुईं सम्मानित

समारोह में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक, मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी, पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, उद्योगपति उदय कोटक, क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों को भी उनके-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य रहे मौजूद

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने सम्मानित हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की।

पद्म पुरस्कार समारोह दो चरणों में आयोजित किया गया। दूसरे चरण के इस समारोह में 65 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री शामिल हैं। पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं और कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, विज्ञान, जनसेवा तथा अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !