Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Ranchi News : झारखंड में कॉर्निया प्रत्यारोपण को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को मिली मंजूरी, MGM में आई बैंक का रास्ता साफ

Ranchi News : झारखंड में अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की एडवाइजरी कमेटी ने राज्य के तीन अस्पतालों को कॉर्निया प्रत्यारोपण (कॉर्निया ट्रांसप्लांट) और आई बैंक संचालन की मंजूरी देने का फैसला किया है। यह पंजीकरण पांच वर्षों के लिए प्रदान किया गया है।


तीन अस्पतालों को मिली स्वीकृति

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई एडवाइजरी कमेटी की बैठक में राज्य के पांच अस्पतालों के प्रस्तावों पर विचार किया गया। समीक्षा के बाद टाटा मेन हॉस्पिटल, जमशेदपुर और आईरिस सुपर स्पेशलिटी आई केयर सेंटर, रांची को कॉर्निया प्रत्यारोपण की अनुमति दी गई। वहीं एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमशेदपुर को कॉर्निया प्रत्यारोपण के साथ-साथ आई बैंक की स्थापना और संचालन के लिए भी मंजूरी मिल गई।

दो संस्थानों के प्रस्ताव फिलहाल खारिज

समिति ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण आई हॉस्पिटल और कोडरमा रोटरी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी। जांच में पाया गया कि इन संस्थानों में प्रशिक्षित मानव संसाधन, आवश्यक उपकरण और अन्य तकनीकी मानक निर्धारित स्तर के अनुरूप उपलब्ध नहीं हैं।

चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञों की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों, तकनीकी कर्मचारियों, आवश्यक उपकरणों तथा कानूनी एवं तकनीकी मानकों के अनुपालन की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके बाद ही अस्पतालों को मंजूरी देने का निर्णय लिया गया।

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड में अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। इससे कॉर्निया प्रत्यारोपण की जरूरत वाले मरीजों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों पर कम निर्भर रहना पड़ेगा और उन्हें राज्य में ही बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, रिम्स के विशेषज्ञ चिकित्सकों और एडवाइजरी कमेटी के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !