Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News : सब्जी विक्रेता की ईमानदारी बनी मिसाल, ढाई लाख का सोने का आभूषण लौटाया

Jamshedpur News : साकची स्थित बसंत टॉकीज के पास सब्जी मंडी में एक सब्जी विक्रेता ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है। मंडी में खरीदारी के दौरान एक महिला डॉक्टर का करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण गुम हो गया था, जिसे एक सब्जी विक्रेता ने मिलने के बाद बिना किसी लालच के उसके असली मालिक को लौटा दिया।


खरीदारी के दौरान गिर गया था आभूषण

जानकारी के अनुसार, मानगो निवासी डॉ. आरती ने हाल ही में एक ज्वेलरी दुकान से करीब ढाई लाख रुपये का सोने का आभूषण खरीदा था। मंगलवार को वह अपनी कार से साकची सब्जी मंडी पहुंचीं। कार पार्क करने के बाद वह पर्स से पैसे निकालकर सब्जियां खरीद रही थीं। इसी दौरान उनका कीमती आभूषण अनजाने में कहीं गिर गया।

कुछ देर बाद जब डॉ. आरती को आभूषण के गायब होने का एहसास हुआ तो उन्होंने मंडी परिसर और आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन आभूषण का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने साकची थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सब्जी विक्रेता अहमद ने लौटाया कीमती गहना

बुधवार को मंडी के सब्जी विक्रेता अहमद को अपनी दुकान के पास वह सोने का आभूषण मिला। आभूषण मिलने के बाद उन्होंने ईमानदारी का परिचय देते हुए इसकी सूचना दी और साकची थाना पहुंचकर महिला डॉक्टर को उनका कीमती गहना वापस सौंप दिया। बताया जा रहा है कि खरीदारी के दौरान आभूषण सब्जी दुकान के पास ही गिर गया था।

अपना आभूषण सुरक्षित वापस मिलने के बाद डॉ. आरती ने सब्जी विक्रेता अहमद का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी की खुलकर सराहना की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी अहमद के इस सराहनीय कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि आज के समय में ऐसी ईमानदारी लोगों के लिए मिसाल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !