Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Railway Updates: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का असर, बरवाडीह स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से रद्द

Railway Updates: दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर यात्रियों के लिए अहम सूचना जारी की है. निर्धारित तकनीकी कार्यों के कारण बरवाडीह स्टेशन पर कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त कर दिया गया है. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है.

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 25 जून और 27 जून 2026 को प्रस्थान करने वाली रांची-चोपन एक्सप्रेस (18613) बरवाडीह स्टेशन पर नहीं रुकेगी. इसी तरह 24 जून और 26 जून 2026 को चलने वाली रांची-चोपन एक्सप्रेस (18631) का भी बरवाडीह में निर्धारित ठहराव रद्द कर दिया गया है.

इसके अलावा, 26 जून 2026 को यात्रा शुरू करने वाली सांतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (18009) भी बरवाडीह स्टेशन पर नहीं रुकेगी. रेलवे के इस निर्णय से बरवाडीह क्षेत्र के यात्रियों को अस्थायी रूप से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वैकल्पिक व्यवस्था भी की है. प्रभावित यात्रियों को डाल्टनगंज और मंगरा हॉल्ट स्टेशन से ट्रेन पकड़ने या उतरने की सलाह दी गई है. रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया जाएगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !