Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News: सोनारी की व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े झपटमारी, महिला का पर्स लेकर स्कूटी सवार दो युवक फरार

Jamshedpur: जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित जी रोड पर मंगलवार दोपहर एक महिला झपटमारी का शिकार हो गई। दो अज्ञात युवक स्कूटी पर सवार होकर आए और महिला के हाथ से पर्स छीनकर मौके से फरार हो गए। व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार महिला सड़क से गुजर रही थी, तभी पीछे से आए दो युवकों ने अचानक उसका पर्स झपट लिया। महिला जब तक कुछ समझ पाती, तब तक दोनों आरोपी तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हुए कदमा की दिशा में निकल चुके थे।

पर्स में नकदी, मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे
पीड़िता ने बताया कि छीने गए पर्स में करीब ढाई हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी काफी दूर जा चुके थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर मामले की जांच आगे बढ़ाई।

कैमरे में कैद हुए संदिग्ध
प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। फुटेज में वारदात को अंजाम देने वाले दोनों युवक और उनकी स्कूटी दिखाई दे रही है। पुलिस इन तस्वीरों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति फुटेज में दिखाई दे रहे युवकों को पहचानता है या उनके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करे। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी और जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !