Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Ranchi News: रांची में थानों की कमान बदली, एसएसपी ने की नई पोस्टिंग

Ranchi News: राजधानी रांची में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए दो महत्वपूर्ण थानों में नई तैनाती की गई है. एसएसपी के आदेश के बाद धुर्वा और अरगोड़ा थाना को नए थाना प्रभारी मिल गए हैं. दोनों अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है.



धुर्वा और अरगोड़ा थाना की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई

जारी आदेश के तहत अनिल तिवारी को धुर्वा थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं सतीश कुमार गोराई को अरगोड़ा थाना की जिम्मेदारी दी गई है. दोनों अधिकारियों की तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है.


आत्महत्या मामले के बाद खाली था धुर्वा थाना प्रभारी का पद
धुर्वा थाना में प्रभारी का पद कुछ समय से खाली चल रहा था. हाल ही में सामने आए एक आत्महत्या मामले में कथित लापरवाही को लेकर तत्कालीन थाना प्रभारी को लाइन क्लोज कर दिया गया था. इसके बाद थाना की व्यवस्था अस्थायी रूप से संचालित की जा रही थी. अब नई नियुक्ति के साथ थाना को नियमित नेतृत्व मिल गया है.


अपराध नियंत्रण और लोगों की शिकायतों पर रहेगा खास फोकस
पुलिस विभाग को उम्मीद है कि नई तैनाती से दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिसिंग और बेहतर होगी. धुर्वा और अरगोड़ा जैसे व्यस्त इलाकों में अपराध पर नजर रखने, कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की शिकायतों का तेजी से समाधान करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !