Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

East Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, चाईबासा, मनोहरपुर और मंझारी में NGT नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 वाहन सीज

East Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला खनन टास्क फोर्स ने अभियान तेज कर दिया है। चाईबासा में चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए खनिज ढो रहे 6 वाहनों को जब्त किया गया।


मनोहरपुर और मंझारी में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई
मनोहरपुर क्षेत्र में बिना वैध परिवहन चालान के गिट्टी लदी 2 हाइवा पकड़ी गईं, जो अवैध रूप से स्टोन चिप्स का परिवहन कर रही थीं। वहीं मंझारी थाना क्षेत्र में बालू लदा 1 ट्रैक्टर और मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बालू लदे 3 ट्रैक्टर भी बिना चालान के पकड़े गए।

NGT नियमों के उल्लंघन पर 6 वाहन जब्त
जांच में यह स्पष्ट हुआ कि सभी वाहन राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और राज्य सरकार के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इसके बाद टास्क फोर्स ने सभी 6 वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों को सौंप दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अवैध खनन पर सख्ती जारी, लगातार चल रहा जांच अभियान
जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों पर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !