Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-06-24

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई को अंतिम विदाई की तैयारी, पीएम मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं को भेजा गया निमंत्रण

Ali Khamenei Funeral: ईरान अगले महीने अपने सबसे प्रभावशाली नेताओं में रहे अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने की तैयारी में जुटा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भेजे जाने की खबर सामने आई है. माना जा रहा है कि कई देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधिमंडल इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं.



तीन शहरों में होंगे कार्यक्रम, 9 जुलाई को होगा दफन

जानकारी के मुताबिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम 5 जुलाई से शुरू होंगे. शुरुआती आयोजन तेहरान में होंगे, जबकि 7 जुलाई को कोम में विशेष शोक सभाएं आयोजित की जाएंगी. इसके बाद 9 जुलाई को मशहद में अंतिम संस्कार किया जाएगा. सुरक्षा कारणों और युद्ध जैसे हालात के चलते यह कार्यक्रम सामान्य समय से काफी देर बाद आयोजित किया जा रहा है.


भारी भीड़ जुटने के आसार, नए नेतृत्व पर भी नजर
ईरानी मीडिया का अनुमान है कि अंतिम विदाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हो सकते हैं. खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने देश की सर्वोच्च जिम्मेदारी संभाली है. ऐसे में दुनिया की नजर अब ईरान के नए नेतृत्व और उसकी आगे की रणनीति पर टिकी हुई है.


बदलते हालात के बीच बढ़ी कूटनीतिक हलचल
करीब 36 वर्षों तक ईरान की सत्ता और नीतियों के केंद्र में रहे अली खामेनेई की फरवरी 2026 में अमेरिका और इजरायल के हमलों के दौरान मौत हुई थी. उनके निधन के बाद क्षेत्रीय राजनीति में कई बदलाव देखने को मिले हैं. इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का दौर भी आगे बढ़ा है, जिसे मध्य पूर्व की स्थिरता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !