Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

West Singhbhum News : नौकरी का झांसा देकर दिल्ली में बेची गईं दो किशोरियां, चार महीने बाद पुलिस ने किया रेस्क्यू

West Singhbhum News : पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा प्रखंड से लापता हुई दो नाबालिग किशोरियों को दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया गया है. मानव तस्करों ने दोनों को रोजगार दिलाने का लालच देकर घर से दूर ले जाकर बेच दिया था. मामले का खुलासा तब हुआ जब एक किशोरी की तलाश के दौरान दूसरी पीड़िता की भी जानकारी सामने आई.
एक छात्रा की तलाश ने खोली तस्करी की परतें
सारूगड़ा पंचायत के कातिगकेल गांव की एक छात्रा मार्च से लापता थी. परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद मामला सेरेंगदा थाना पहुंचा. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी को बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाया गया है. सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस के सहयोग से उसे रेस्क्यू किया गया.

दूसरी पीड़िता का भी चला पता
बरामद छात्रा ने पूछताछ में बताया कि कोमसाई गांव की एक अन्य नाबालिग को भी इसी तरह दिल्ली ले जाकर बेच दिया गया है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरी किशोरी को भी सुरक्षित ढूंढ निकाला. दोनों लड़कियों को फिलहाल दिल्ली स्थित बाल कल्याण समिति के छाया गृह में रखा गया है.

जल्द परिजनों को सौंपा जाएगा
सेरेंगदा थाना प्रभारी उमेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों किशोरियां सुरक्षित हैं और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. जल्द ही उन्हें गोइलकेरा लाकर उनके परिवारों को सौंप दिया जाएगा. वहीं पुलिस मानव तस्करी से जुड़े लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !