Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News: गोलमुरी में नशेड़ी युवकों का उत्पात, घर में घुसकर की तोड़फोड़ और मारपीट

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती गुरुद्वारा के पीछे स्थित लाइन नंबर-4, क्वार्टर नंबर-15 में रहने वाले एक परिवार ने स्थानीय युवकों पर घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ युवक अक्सर उनके घर के सामने बैठकर नशा करते थे, तेज आवाज में गाने बजाते है और सीटी बजाकर लोगों को परेशान करते थे। पीड़ित परिवार के अनुसार जब महिलाओं ने युवकों को इस तरह की हरकतें करने से मना किया तो वे आक्रोशित हो गए। आरोप है कि इसके बाद पांच से छह युवक घर में जबरन घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इस दौरान महिलाओं के साथ भी अभद्रता की गई और उन्हें धमकियां दी गईं।

लड़की को खोजते हुए घर में की तोड़फोड़
परिवार का आरोप है कि विवाद के दौरान युवक उसी के परिवार की एक लड़की को खोजते हुए घर के अंदर घुस गए। लड़की डर के कारण दूसरे घर में छिप गई थी। आरोपियों ने घर के कमरों में घुसकर सामान की तलाश की और इस दौरान दरवाजों सहित कई घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद घर के अंदर बिखरा सामान और क्षतिग्रस्त दरवाजे लोगों के आक्रोश की गवाही दे रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित युवक लंबे समय से इलाके में नशाखोरी और हंगामा करते रहे हैं। कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। परिवार का आरोप है कि पहले भी घर पर पत्थरबाजी की गई थी और कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है।

थाना पहुंचा मामला, कार्रवाई की मांग
घटना के बाद पीड़ित परिवार अपने बच्चों के साथ थाना पहुंचा और पुलिस से शिकायत की। परिवार ने आरोपित युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि वे लंबे समय से उनके आतंक से परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इलाके में नशाखोरी और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। घटना के बाद नामदा बस्ती इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और बड़ी घटना हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !