Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jharkhand News: ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्रों को मिला 5.15 करोड़ रुपये का बजट, दवा उपलब्धता पर सरकार का विशेष जोर

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के ग्रामीण स्वास्थ्य उपकेंद्रों को 5 करोड़ 15 लाख 42 हजार रुपये की स्थापना व्यय राशि आवंटित की है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.

विभिन्न मदों में खर्च होगी राशि
सरकार द्वारा जारी आवंटन के अनुसार 3 करोड़ 5 लाख रुपये चिकित्सकीय आपूर्ति पर खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा सामग्री आपूर्ति के लिए 92 लाख रुपये, कार्यालय उपकरणों के लिए 72 लाख रुपये, विद्युत व्यय के लिए 38.22 लाख रुपये, कार्यालय व्यय के लिए 7.30 लाख रुपये तथा वर्दी मद में 90 हजार रुपये निर्धारित किए गए हैं.

चार माह की आवश्यकता के अनुसार दवा खरीदने का निर्देश
स्वास्थ्य विभाग ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अगले चार महीनों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए दवाओं की खरीद सुनिश्चित करें, ताकि उपकेंद्रों में दवाओं की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो.

सांप और कुत्ता काटने की दवाएं हर समय उपलब्ध रहें
सरकार ने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि सांप काटने और कुत्ता काटने के इलाज में उपयोग होने वाली जीवनरक्षक दवाएं सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हर समय उपलब्ध रहें. साथ ही खरीदी जाने वाली दवाओं की शेल्फ लाइफ कम से कम 80 प्रतिशत होना अनिवार्य किया गया है.

दवा सूची प्रदर्शित करने और निगरानी की जिम्मेदारी सिविल सर्जनों को
विभाग ने अस्पतालों और स्वास्थ्य उपकेंद्रों में उपलब्ध दवाओं की सूची प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित करने का निर्देश दिया है. दवाओं की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की नियमित निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के सिविल सर्जनों को सौंपी गई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !