Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jamshedpur News : पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 70वीं जयंती पर श्रद्धांजलि सभा, नेताओं व परिजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jamshedpur News : राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनकी पत्नी एवं ईचागढ़ की विधायक सविता महतो सहित परिवार के सदस्यों ने सबसे पहले उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद झामुमो के विधायक, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


निर्मल महतो क्रिकेट स्टेडियम में प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण

निर्मल महतो क्रिकेट स्टेडियम में स्थापित स्वर्गीय सुधीर महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर झामुमो के कई विधायक, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्नेहा महतो बोलीं- पिता का सपना आज खिलाड़ियों के माध्यम से हो रहा साकार

इस दौरान स्वर्गीय सुधीर महतो की पुत्री स्नेहा महतो ने कहा कि उनके पिता का सपना आज इस स्टेडियम के माध्यम से साकार हो रहा है। यहां से कई खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर जमशेदपुर और झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने वाली कई महिला खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा के दम पर झारखंड टीम में स्थान सुनिश्चित किया है, जो उनके पिता के सपनों को साकार करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !