Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-20

Padma Shri Chutni Mahato: पद्मश्री छुटनी महतो के जीवन पर बनेगी फिल्म

Padma Shri Chutni Mahato: झारखंड की प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता और पद्मश्री से सम्मानित छुटनी महतो के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है। यह फिल्म तेलुगू और हिंदी दोनों भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और जल्द ही एक प्रसिद्ध तेलुगू अभिनेत्री छुटनी महतो की भूमिका निभाएंगी।
फिल्म की अभिनेत्री प्रियदर्शिनी कृष्णा वर्तमान में छुटनी महतो के जीवन को समझने के लिए उनके साथ समय बिता रही हैं। फिल्म का निर्माण ऑडुम्बरा एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जाएगा और शूटिंग झारखंड और हैदराबाद में होगी।

छुटनी महतो ने कहा, "मेरे जीवन पर फिल्म बनना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं फिल्म निर्माण से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं।"

गौरतलब है कि छुटनी महतो ने डायन प्रथा के खिलाफ लड़ाई लड़ी है और 200 से अधिक महिलाओं को बचाकर उनका पुनर्वास कराया है। उन्हें 2021 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !