Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Trending News: बिल गेट्स का दावा, जेफरी एपस्टीन निजी संबंधों की जानकारी का इस्तेमाल कर बनाना चाहता था दबाव

Trending News: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक Bill Gates ने अमेरिकी संसदीय जांच के दौरान दावा किया है कि कुख्यात यौन अपराधी Jeffrey Epstein उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियों का इस्तेमाल कर उन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था. हालांकि गेट्स ने कहा कि एपस्टीन ने उन्हें कभी सीधे तौर पर ब्लैकमेल नहीं किया, लेकिन उसके व्यवहार से ऐसा संकेत मिलता था कि वह ऐसा करने की योजना बना सकता था.

तीन महिलाओं से संबंध होने की बात स्वीकार
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी संसद की हाउस ओवरसाइट कमेटी के समक्ष 10 जून को बंद कमरे में हुई गवाही के दौरान बिल गेट्स ने स्वीकार किया कि उनके तीन महिलाओं के साथ निजी संबंध रहे थे. इनमें रूसी ब्रिज खिलाड़ी मिला एंटोनोवा, न्यूक्लियर फिजिसिस्ट करीमा निगमातुलिना और मेडिकल एंटरप्रेन्योर एलिस जैकब्स नेसेलरोड्ट शामिल हैं.

गेट्स ने बताया कि एपस्टीन को इनमें से कम से कम दो संबंधों की जानकारी थी और वह इसी जानकारी का उपयोग कर उनसे दोबारा संपर्क बनाए रखने की कोशिश करता था. उन्होंने कहा कि इन निजी संबंधों का एपस्टीन के साथ उनके किसी व्यावसायिक या सामाजिक संपर्क से कोई संबंध नहीं था, लेकिन इससे उनके परिवार को काफी दुख पहुंचा.

"ब्लैकमेल करने के बारे में सोच रहा था"
गेट्स ने समिति को बताया कि एपस्टीन ने कभी सीधे तौर पर उनसे धन या किसी अन्य लाभ की मांग नहीं की, लेकिन उसके कुछ ईमेल और संदेशों से यह आभास होता था कि वह निजी जानकारियों का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए करना चाहता था.
उन्होंने कहा कि उपलब्ध ईमेल रिकॉर्ड देखने पर यह संभावना नजर आती है कि एपस्टीन उनके खिलाफ निजी सूचनाओं का इस्तेमाल करने पर विचार कर रहा था.

फर्जी प्रमाणपत्र और एसटीडी दावों को बताया गलत
सुनवाई के दौरान गेट्स से उन दस्तावेजों के बारे में भी सवाल किए गए, जिनमें दावा किया गया था कि रूसी महिलाओं के साथ संबंधों के बाद उन्हें यौन संचारित रोग (STD) होने की आशंका थी. गेट्स ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें कभी कोई एसटीडी नहीं हुआ और न ही उन्होंने किसी को गुप्त रूप से कोई दवा दी. उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे तथ्यहीन हैं और उनका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है.

एपस्टीन से संबंध रखना बताया गलती
गेट्स ने स्वीकार किया कि एपस्टीन से संपर्क बनाए रखना उनकी गलती थी. उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकातें मुख्य रूप से परोपकारी कार्यों और संभावित दानदाताओं से संपर्क स्थापित करने के उद्देश्य से हुई थीं.
गेट्स के अनुसार, वह एपस्टीन से करीब 12 से 14 बार मिले और चार वर्षों के दौरान दो बार वीडियो कॉल पर भी बातचीत हुई. एपस्टीन लगातार दावा करता था कि वह उन्हें बड़े दानदाताओं से जोड़ सकता है, लेकिन उन वादों का कोई ठोस परिणाम कभी नहीं निकला.

नई जांच के बाद बढ़ी हलचल
अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा इस वर्ष जारी कुछ दस्तावेजों के बाद एपस्टीन और गेट्स के पुराने संबंधों को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. इसी क्रम में हाउस ओवरसाइट कमेटी ने गेट्स से पूछताछ की. वहीं, गेट्स फाउंडेशन ने भी एपस्टीन से जुड़े पुराने संपर्कों की समीक्षा कराने की घोषणा की है.
मामले की जांच अभी जारी है और अमेरिकी एजेंसियां एपस्टीन के प्रभावशाली लोगों के साथ संबंधों की कड़ियों को खंगाल रही हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !