Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Ranchi News: रिम्स के नए निदेशक बने डॉ. दीपेन्द्र कुमार सिन्हा, अगले आदेश तक संभालेंगे जिम्मेदारी

Ranchi News: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) को नया कार्यवाहक निदेशक मिल गया है. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने रिम्स के सर्जरी विभाग के प्राध्यापक डॉ. दीपेन्द्र कुमार सिन्हा को अगले आदेश तक संस्थान के निदेशक का प्रभार सौंप दिया है. इस संबंध में विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. सिन्हा को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. अब वे अपने शैक्षणिक दायित्वों के साथ-साथ रिम्स के प्रशासनिक कार्यों का भी संचालन करेंगे.

डॉ. राजकुमार के इस्तीफे के बाद लिया गया फैसला
यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है, जब रिम्स के पूर्व निदेशक डॉ. राजकुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. स्वास्थ्य विभाग ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. उनके इस्तीफे के बाद संस्थान में नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए सरकार ने यह निर्णय लिया है.

सीआईडी जांच के बीच बदला नेतृत्व
गौरतलब है कि हाल ही में रिम्स में सीआईडी की दो टीमों ने अलग-अलग मामलों में जांच और पूछताछ की थी. एक टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले से जुड़े मामले की जांच की, जबकि दूसरी टीम ने संस्थान में सफाई कार्य से संबंधित टेंडर में कथित अनियमितताओं की पड़ताल की.

जांच के दौरान सीआईडी अधिकारियों ने रिम्स के डीन, चिकित्सा अधीक्षक समेत कई अधिकारियों से पूछताछ की थी. साथ ही दोनों मामलों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों और रिकॉर्ड की प्रतियां भी अपने कब्जे में ली थीं.

प्रशासनिक संचालन पर रहेगी नजर
स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले को रिम्स के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि डॉ. दीपेन्द्र कुमार सिन्हा की यह जिम्मेदारी अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !