Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-14

Jamshedpur Parshuram Jayanti Sobha Yatra: परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर ब्राह्मण युवा शक्ति संघ निकालेगी भव्य शोभा यात्रा

Meta Description

Jamshedpur: ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने 29 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव के पूर्व संध्या पर एक भव्य शोभा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। यह यात्रा मानगो स्थित बड़ा हनुमान मंदिर से शुरू होकर साकची शीतला माता मंदिर तक जाएगी, जहां भगवान श्री परशुराम जी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा पर पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद प्रसाद वितरण कर यात्रा का समापन होगा।

 
इसकी जानकारी ब्राह्मण युवा शक्ति संघ की बैठक में दी गई, जो कैरेज क्लोनी में संघ के संस्थापक सदस्य पंडित सुनील शर्मा के आवास पर आयोजित की गई थी। बैठक में बताया गया कि संघ ने 2016 से लगातार शोभा यात्रा का आयोजन किया है, हालांकि कोविड काल में ऑनलाइन जूम ऐप के माध्यम से कार्यक्रम मनाया गया था।
 
बैठक में जुगसलाई से आए पंडित ने शोभा यात्रा में 500 ब्राह्मणों को शामिल होने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने का संकल्प लिया। संघ के सदस्य अप्पू तिवारी ने भी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए संयोजक मंडली का गठन करने की बात की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम की पूजा-अर्चना के प्रति आस्थावान सभी लोगों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।
 
बैठक में प्रमुख रूप से महेन्द्र पांडेय, कमलेश दुबे, कैलाश शर्मा, अशोक शाश्वत, नितिन झा, अशोक उपाध्याय, निर्मल दीक्षित, संतोष जोशी, चंदन उपाध्याय, पवन उपाध्याय, ललन झा, अरुण शुक्ला सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !