Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-21

Jamshedpur Yoga Day: खासमहल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने किया योगाभ्यास

Jamshedpur: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिले में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में खासमहल मैदान में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:30 बजे योग प्रशिक्षकों द्वारा सामूहिक योग अभ्यास से हुई। इस दौरान उपायुक्त ने अन्य पदाधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों के साथ योगाभ्यास किया।

उपायुक्त ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, "योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन का भी माध्यम है। इसे अपनाकर हम एक निरोग और सशक्त समाज की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।" उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और समाज में भी इसकी महत्ता को फैलाएं।

इस अवसर पर सिविल सर्जन, जिला आयुष पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, खेल प्रशिक्षक और कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियां कराईं और उनके स्वास्थ्य लाभ बताए।

जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और नगर निकाय क्षेत्रों में भी सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को योग के लाभों से परिचित कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना रहा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !