Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Jamshedpur Rural News: भोजन की तलाश में चांडिल बांध की सड़क पर पहुंचा “रामलाल”हाथी, एक घंटे तक यातायात बाधित

Jamshedpur Rural News: चाकुलिया क्षेत्र में भोजन और पानी की तलाश में भटक रहा “रामलाल” हाथी गुरुवार शाम चांडिल बांध की बायीं नहर की सर्विस सड़क पर पहुंच गया। यहां सड़क किनारे लगे खजूर के पेड़ों को तोड़कर वह उनके तनों का गूदा खाने लगा। हाथी करीब एक घंटे तक सड़क पर डटा रहा, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। इस दौरान उसने बांस से लदे एक ट्रैक्टर और एक हाइवा को धक्का मार दिया। ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला, जबकि हाइवा चालक वाहन के अंदर ही सुरक्षित रहा।

हाथी की मौजूदगी से थमी रफ्तार, रेस्क्यू में जुटा वन विभाग
घटना के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची और हाथी को सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से “रामलाल” भोजन और पानी की तलाश में क्षेत्र में घूम रहा है। खजूर के पेड़ों के तनों का गूदा उसका पसंदीदा भोजन है, जिसके कारण वह बार-बार आबादी वाले इलाकों का रुख कर रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !