Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-21

Jamshedpur Gang: अमरनाथ गिरोह के हथियारों का राज खोलेगा निसार हसन

Jamshedpur: बहरीन से लौट रहे अमरनाथ गिरोह के सदस्य निशु को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने के बाद उसे जमशेदपुर पुलिस को सौंप दिया गया है। उसे जमशेदपुर लाने की तैयारी पुलिस कर रही है। वह लंबे समय से फरार था और अमरनाथ गिरोह से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों में शामिल बताया जा रहा है। अब पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड पर पूछताछ के दौरान अमरनाथ गिरोह के हथियारों के जखीरे को लेकर अहम सुराग मिल सकते हैं।
निशु को ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया जा रहा है। इसके बाद उसे दोबारा न्यायिक हिरासत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। जांच अधिकारियों को भरोसा है कि पूछताछ में गिरोह के छिपे हथियारों व अन्य सदस्यों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

गिरोह में वर्चस्व की जंग मनीष से हुआ था विवाद
पुलिस पूछताछ में निशु ने स्वीकार किया कि उसका अमरनाथ गिरोह के एक अन्य सक्रिय सदस्य माशूक मनीष से विवाद हो गया था। इसी कारण उसने खुद को गिरोह से अलग कर लिया था। बताया जा रहा है कि गिरोह के भीतर लंबे समय से वर्चस्व को लेकर तनाव चल रहा था, जिसका असर उनके आपसी संबंधों पर पड़ा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !