Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Jamshedpur News: जमशेदपुर में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर छह युवा हुए नशा मुक्त घोषित, “वायरल बॉय” धूम को भी मिला प्रमाणपत्र

Jamshedpur: अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर शहर में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान इलाज और पुनर्वास की प्रक्रिया पूरी करने वाले छह युवाओं को प्रमाणपत्र देकर नशा मुक्त घोषित किया गया। इनमें सोशल मीडिया पर "वायरल बॉय" के नाम से पहचाने जाने वाले धूम भी शामिल हैं। कार्यक्रम में बताया गया कि धूम को पिछले वर्ष 15 दिसंबर को नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। कई महीनों तक नियमित उपचार, काउंसिलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया के बाद चिकित्सकीय रूप से उन्हें नशा मुक्त घोषित किया गया। इसी क्रम में शाहरुख आलम, सुबहान अंसारी, अंशुमन सिंह, राजीव मिश्रा और रोहन मुखी को भी प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

अब जागरूकता अभियान से जुड़ेंगे सभी युवा
आयोजकों ने बताया कि उपचार पूरा करने वाले ये सभी युवा अब समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के अभियान से जुड़ेंगे। विशेष रूप से युवाओं के बीच संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका व्यापक असर पड़ता है। इससे अपराध, घरेलू विवाद, सड़क दुर्घटनाएं, मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियां जैसी कई समस्याएं जन्म लेती हैं। ऐसे में समय रहते उपचार और परिवार का सहयोग बेहद जरूरी है।

सहयोग और परामर्श को बताया सबसे जरूरी
कार्यक्रम में मौजूद विशेषज्ञों ने कहा कि नशे की गिरफ्त से बाहर निकलना असंभव नहीं है। यदि प्रभावित व्यक्ति को सही इलाज, परामर्श और परिवार का सहयोग मिले तो वह सामान्य जीवन में लौट सकता है। लोगों से अपील की गई कि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को तिरस्कार की बजाय सहयोग और प्रोत्साहन दें। अंतरराष्ट्रीय एंटी ड्रग डे के अवसर पर जमशेदपुर में बाइक रैली आयोजित करने की भी घोषणा की गई। इस रैली में ऐसे लोग हिस्सा लेंगे, जो पहले नशे की लत से जूझ चुके थे और अब पूरी तरह नशा मुक्त जीवन जी रहे हैं। रैली का उद्देश्य लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि मजबूत इच्छाशक्ति, सही उपचार और परिवार के सहयोग से नशे की लत पर काबू पाया जा सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !