Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Jharkhand News: झारखंड की जेलों में पूर्व सैनिकों की होगी नियुक्ति, संथाल परगना में 186 पदों पर बहाली की तैयारी शुरू

Jharkhand: राज्य की विभिन्न जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने पूर्व सैनिकों और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों की संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया तेज कर दी है। रांची प्रमंडल के बाद अब संथाल परगना प्रमंडल की जेलों में भी कक्षपाल और महिला कक्षपाल के रिक्त पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। सरकारी योजना के तहत संथाल परगना प्रमंडल की विभिन्न जेलों में कुल 186 पदों पर भर्ती होगी। इनमें केंद्रीय कारा दुमका में 42 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 41 पुरुष और एक महिला कक्षपाल का पद शामिल है। इसके अलावा मंडल कारा जामताड़ा में 39, पाकुड़ में 32, गोड्डा में 21, साहिबगंज में 18, उपकारा राजमहल में 18 तथा मंडल कारा देवघर में 16 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

दुमका में होगा वॉक-इन इंटरव्यू
इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया के तहत 3 सितंबर 2026 को केंद्रीय कारा, दुमका में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जहां पात्र उम्मीदवार सीधे उपस्थित होकर भाग ले सकेंगे। इससे पहले रांची प्रमंडल की जेलों के लिए भी संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। यहां कुल 68 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में 56 पद, मंडल कारा गुमला में 3, मंडल कारा सिमडेगा में 7 तथा उपकारा खूंटी में 2 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 4 जुलाई 2026 को होटवार स्थित केंद्रीय कारा परिसर में वॉक-इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।


मानदेय और सेवा अवधि का प्रावधान
चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 20 हजार रुपये का मानदेय दिया जाएगा। नियुक्ति प्रारंभ में एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर होगी, जिसे आवश्यकता और कार्य संतोषजनक रहने पर आगे भी बढ़ाया जा सकेगा। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष मानदेय में 8 प्रतिशत वृद्धि का भी प्रावधान रखा गया है। सरकार का कहना है कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने तथा लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए चरणबद्ध तरीके से अन्य प्रमंडलों की जेलों में भी इसी तरह भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होने के साथ-साथ मानव संसाधन की कमी भी दूर होने की उम्मीद है।




WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !