Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-21

11th International Yoga Day: 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशभर में उत्साह, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी हुए सम्मिलित

11th International Yoga Day: आज यानी 21 जून को भारत समेत दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के 100 मशहूर जगहों और 50 सांस्कृतिक स्थलों पर योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें यूनेस्को की विरासत स्थल भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 11 दिसंबर, 2014 को 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की थी। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक थीम एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग है।
विशाखापत्तनम में आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि योग सीमाओं, उम्र या पृष्ठभूमि से परे होकर दुनिया को जोड़ने का संदेश देता है।

इस मौके पर देशभर में 100 ऐतिहासिक और 50 सांस्कृतिक स्थलों पर विशेष योग सत्र आयोजित किए गए। इनमें असम का चराईदेव मोइदम, गुजरात की रानी की वाव और धोलावीरा, मध्य प्रदेश का सांची स्तूप, ओडिशा का कोणार्क सूर्य मंदिर, महाराष्ट्र की एलीफेंटा गुफाएं और तमिलनाडु का वृहदेश्वर मंदिर प्रमुख रहे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में भारतीय सेना के जवानों के साथ योग किया। जबकि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में योग सत्र में भाग लिया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी योग दिवस की गूंज सुनाई दी। अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर पर भारतीय दूतावास और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में योग को लोकप्रिय बनाया है और इसे वैश्विक कल्याण आंदोलन का रूप दिया है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में योग सत्र आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम में आयोजित मुख्य समारोह में भाग लिया। इस वर्ष योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” रखी गई। जो धरती और मानव स्वास्थ्य के आपसी संबंध को रेखांकित करती है। योग अब केवल भारत की परंपरा नहीं, बल्कि विश्व की साझा सांस्कृतिक धरोहर बन चुका है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !