Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Palamu News: पलामू के पोखराहा चेकपोस्ट तोड़फोड़ मामले में बड़ी कार्रवाई, 34 नामजद समेत 150 से अधिक लोगों पर केस

Palamu News: पलामू के सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में सड़क हादसे के बाद हुए हंगामे और पुलिस चेकपोस्ट में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में 34 नामजद और 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

सरकारी कार्य में बाधा और तोड़फोड़ सहित कई धाराओं में केस
पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, पुलिस की स्थायी चेकपोस्ट को नुकसान पहुंचाने, कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. दर्ज प्राथमिकी में एक राजनीतिक दल के कुछ स्थानीय नेताओं के नाम भी शामिल किए गए हैं.

वीडियो और सीसीटीवी फुटेज से हो रही पहचान
डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है. घटनास्थल के वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

सड़क हादसे के बाद भड़का था बवाल
गौरतलब है कि गुरुवार को पोखराहा स्थित नेशनल हाईवे बाईपास के पास हुए सड़क हादसे में मजीद अंसारी की मौत हो गई थी. हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया था. इसी दौरान भीड़ ने पुलिस की स्थायी चेकपोस्ट में तोड़फोड़ कर दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !