Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मौसम का यू-टर्न, तापमान में गिरावट के संकेत, बारिश का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update: झारखंड के लोगों के लिए मौसम विभाग से राहत भरी खबर आई है। राज्य में पिछले कुछ दिनों से जारी उमस भरी गर्मी से जल्द छुटकारा मिलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने झारखंड समेत देश के 16 राज्यों में अगले दो दिनों के भीतर मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।

उमस और गर्मी से बेहाल लोग, तापमान सामान्य से ऊपर
फिलहाल झारखंड के कई हिस्सों में लोग भीषण उमस और गर्मी का सामना कर रहे हैं। राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया जा रहा है। सुबह से तेज धूप और हवा में नमी के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने लगेगा।


मानसून फिर होगा सक्रिय, तापमान में गिरावट के संकेत
रांची मौसम केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार पिछले 24 घंटों में मानसून की रफ्तार थोड़ी कमजोर रही है। हालांकि आने वाले दिनों में झारखंड में मानसून फिर से पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

आंधी-बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी, सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने आज और कल के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की गई है। खासकर ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले किसानों को आकाशीय बिजली (वज्रपात) को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अगले दो दिनों में पूरे राज्य में मानसून सक्रिय होकर झमाझम बारिश का दौर शुरू कर सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !