Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Ranchi News: तमाड़ में जमीन विवाद में हुई किसान की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में 24 जून को हुई किसान गोविंद महतो की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह घटना जमीन विवाद से जुड़ी बताई जा रही है। मृतक के पिता रामायण महतो ने 26 जून को तमाड़ थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोइला महतो नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तमाड़ थाना प्रभारी दुलाल कुमार महतो ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का औजार (दावली) भी बरामद कर लिया गया है।

लंबे समय से चल रहा था विवाद
जांच में सामने आया है कि मृतक गोविंद महतो और आरोपी कोइला महतो के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच अक्सर कहासुनी और तनाव की स्थिति बनी रहती थी, जो घटना के दिन हिंसा में बदल गई। जानकारी के अनुसार, 24 जून को गोविंद महतो अपने खेत में बीज बोने गया था। काम खत्म करने के बाद वह पास ही पेड़ के नीचे बैठा हुआ था। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और अचानक दावली से उस पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गोविंद महतो की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस कर रही आगे की जांच
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !