Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Madhya Pradesh Crime: पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या के बाद युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, मुरैना में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाली घटनासामने आई है. यहां एक युवक ने पहले अपनी पत्नी और दो छोटे बेटों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. इसके बाद वह गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और ट्रेन के सामने कूदकर अपनी भी जान दे दी. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
घर के अंदर मिली तीन लाशें, रेलवे ट्रैक पर मिला आरोपी का शव
यह घटना माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव की है. पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार देर रात घर में सो रही पत्नी रविता कुशवाहा और अपने दोनों बेटों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में आठ वर्षीय आरव और पांच वर्षीय देबू की मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात को अंजाम देने के बाद बलराम घर से निकल गया और शिकारपुर रेलवे फाटक पहुंचकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. ट्रेन की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई.

शनिवार सुबह पड़ोसियों ने घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद देखा तो उन्हें शक हुआ. जब लोगों ने बाउंड्री के ऊपर से अंदर झांका तो आंगन में महिला और दोनों बच्चों के शव पड़े मिले. सूचना मिलने के बाद पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. जांच के दौरान घर से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है.



महिला ने बचने की कोशिश की, लेकिन नहीं बच सकी

जांच में सामने आया है कि रविता ने हमले के दौरान खुद और अपने बच्चों को बचाने का पूरा प्रयास किया था. उसका शव खटिया से करीब 20 फीट दूर मिला, जिससे पुलिस को अंदाजा है कि उसने जान बचाने के लिए संघर्ष किया था. घटनास्थल की परिस्थितियां यह भी बताती हैं कि हमला बेहद हिंसक था और आरोपी ने लगातार कई वार किए.

इस घटना का एक हैरान करने वाला पहलू यह भी रहा कि आरोपी की मां रामकली पूरी रात घर के बाहर सोती रहीं, लेकिन उन्हें घर के अंदर हुई इस वारदात की भनक तक नहीं लगी.


दो दिन पहले ही मायके से लौटी थी पत्नी, अब पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, बलराम और रविता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी वजह से रविता कुछ दिनों से अपने मायके कुतवार गांव में रह रही थी. दो दिन पहले पंचायत की पहल पर उसे वापस ससुराल लाया गया था.

प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि शुक्रवार रात दोनों के बीच फिर विवाद हुआ, जिसके बाद बलराम ने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली.

फिलहाल पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. साथ ही फॉरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले के हर पहलू की जांच आगे बढ़ाई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !