Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Jamshedpur News : शिक्षा, रोजगार और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, शुरू होगा “छात्र की गूंज” अभियान

Jamshedpur News : शहर के तिलक पुस्तकालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर लोकसभा प्रभारी सतीश पॉल मुंजनी और कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह की मौजूदगी में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और बढ़ती बेरोजगारी से देश के करोड़ों छात्रों और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।


पेपर लीक और भर्ती में देरी पर सरकार को घेरा

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में वर्षों मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा रद्द होने और भर्ती प्रक्रियाओं में अनावश्यक विलंब का सामना करना पड़ रहा है। इससे युवाओं में निराशा और असंतोष लगातार बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि केंद्र सरकार शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है।

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस ने "छात्र की गूंज - युवा बोलेगा, भविष्य बदलेगा" अभियान की भी घोषणा की। नेताओं ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को समझना तथा शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर उनसे सीधा संवाद स्थापित करना है। इसके तहत कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में छात्रों से सुझाव और समस्याएं जुटाई जाएंगी।

युवाओं की आवाज उठाने का दावा

प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश पॉल मुंजनी ने कहा कि देश का युवा रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और बेहतर शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहा है, लेकिन सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं दिख रही है। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएगी और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

कांग्रेस नेताओं ने छात्रों और युवाओं से इस अभियान से जुड़ने तथा अपनी समस्याओं और सुझावों को खुलकर साझा करने की अपील की। उनका कहना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से शिक्षा व्यवस्था में सुधार और रोजगार के बेहतर अवसर सुनिश्चित करने की दिशा में सार्थक पहल की जा सकेगी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !