Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Dhanbad News: धनबाद में अवैध रूप से टायर जलाने का आरोप, जहरीले धुएं से ग्रामीण परेशान

Dhanbad News: धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के ग्राम रामकनाली स्थित जिलिंगटांड़ उर्फ लोपोंगघुटू में संचालित लक्ष्मी कोक एंटरप्राइजेज पर अवैध तरीके से टायर जलाने का आरोप लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि फैक्ट्री में लगातार टायर जलाए जाने से निकलने वाला जहरीला धुआं पूरे इलाके में फैल रहा है, जिससे लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हो गया है.

जहरीली गैस से सांस लेने में हो रही परेशानी
स्थानीय लोगों के अनुसार टायर जलाने से उठने वाला जहरीला धुआं पूरे टोले में फैल जाता है. इसके कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और घरों के भीतर रहना भी मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि धुएं से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है.



बार-बार विरोध के बावजूद नहीं रुका काम
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार विरोध और मना करने के बावजूद लक्ष्मी कोक एंटरप्राइजेज में टायर जलाने का काम बंद नहीं किया गया. लोगों का कहना है कि उनकी शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है.



प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति नहीं होने का दावा
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित इकाई के पास झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का आवश्यक प्रमाणपत्र (एनओसी) भी नहीं है. इसके बावजूद कथित रूप से प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियां जारी हैं.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !