Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Koderma News: कोडरमा में भीषण गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे दो दर्जन गांव, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से बढ़ी परेशानी

Koderma News: कोडरमा में भीषण गर्मी के बीच डोमचांच ग्रामीण पावर हाउस के पुराने डोमचांच फीडर से जुड़ी बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. इस फीडर से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग अनियमित बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज, ओवरलोडिंग और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से परेशान हैं. लगातार बनी इस स्थिति ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

लो वोल्टेज से नहीं चल रहे बिजली उपकरण
ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच बिजली की आंख-मिचौनी ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. लो वोल्टेज के कारण पंखा, कूलर, फ्रिज और अन्य घरेलू बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. इससे लोगों को दिन और रात दोनों समय भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है.

शिकायतों के बावजूद नहीं निकला स्थायी समाधान
स्थानीय उपभोक्ताओं के मुताबिक, पिछले कई महीनों से बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई है. कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद हालात में कोई सुधार नहीं हुआ. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती या तकनीकी खराबी की जानकारी मांगने पर भी विभाग की ओर से स्पष्ट जवाब नहीं मिलता.

आंदोलन की चेतावनी
बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई और लो वोल्टेज की समस्या दूर नहीं हुई, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. लोगों ने बिजली विभाग से फीडर की व्यवस्था में सुधार कर उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !