Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-21

Giridih Person Arrested With Illegal Liquor: गिरिडीह में अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Giridih Person Arrested With Illegal Liquor: गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के नवादा गांव के समीप एक दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन से पुलिस ने 1008 बोतल अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने उक्त वाहन के चालक को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने देवरी थाना में एक प्रेस वार्ता कर इस मामले की जानकारी दी।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सुखलजोरिया- बेंगाबाद मुख्य पथ पर नवादा गांव के समीप एक सफेद रंग की पिकअप वैन संख्या BR01GC-3733 सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। सूचना के आलोक में पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गाड़ी के डाले में लकड़ी के प्लाई से बनी बॉक्स से रॉयल चैलेंज की 40 पेटी और रॉयल स्टेज ब्रांड की 02 पेटी कुल 42 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में देवरी थाना कांड संख्या 53/2025 दर्ज कर वाहन चालक राम नारायण कुमार, निवासी समस्तीपुर (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। वहीं बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी वाहन मालिक छोटू सहनी और शराब तस्कर राजू सहनी समेत अन्य अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। पुलिस शराब तस्करों के नेटवर्क की जांच करने के साथ साथ अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

गिरिडीह पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे भी शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए काम करेगी। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि गिरिडीह पुलिस अवैध शराब के खिलाफ सख्त है और इसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !