Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-14

Jharkhand Politics: झारखंड की लूट में CO से CMO तक शामिल, रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला

Meta Description

Jharkhand: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड की लूट में सीओ से लेकर सीएमओ तक शामिल है। राज्य में अराजक स्थिति है, यहां सरकार और गवर्नेंस नाम की चीज नहीं है। अवैध धंधे फलफूल रहे है। रविवार की देर शाम गिरिडीह नया परिसदन में हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में जमीन हड़पो अभियान चल रहा है। सीएनटी की जमीन सीओ स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से लूटी जा रही है। यह सब जल, जंगल और जमीन का नारा देकर सत्ता में आई वर्तमान सरकार के शह पर हो रही है।

वक्फ में केंद्र ने नहीं की कोई छेड़छाड़

एक सवाल के जवाब में रघुवर दास ने कहा कि वक्फ बोर्ड में दो बातें हैं। वक्फ में केंद्र सरकार ने कोई छेड़छाड़ नहीं की है। वक्फ बोर्ड में किस कदर भ्रष्टाचार है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। वक्फ बोर्ड की संपत्ति का खर्च गरीब मुसलमानों पर होना चाहिए, जो नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना जनाधार बचाने के लिए मुसलमानों को गुमराह कर रही है। वक्फ बोर्ड आदिवासियों का कोई लेनादेना नहीं बावजूद झामुमो वक्फ बोर्ड बिल का विरोध में है। यह सच बात है कि सत्ता के संरक्षण में यहां बड़े पैमाने पर मतांतरण और घुसपैठ हो रहे हैं। ऐसे में यहां कानून का सख्ती से पालन होना चाहिए।

अपनी नाकामी को छिपाने के लिए...

केंद्र से झारखंड को बकाया रॉयल्टी नहीं देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपनी नाकामी को छिपाने के लिए राज्य सरकार केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। आरक्षण संबंधी बिल पर कहा कि किसी भी समाज का आरक्षण तभी बढ़ सकता है जब उस समाज का आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण कराया गया हो, लेकिन झारखंड सरकार ने यह आरक्षण कराया ही नहीं है। झारखंड सरकार जिहादी मानसिकता वाले लोगों को संरक्षण दे रही है।

उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति के कारण सनातन समाज को प्रताड़ित करना ठीक नहीं है। सरहुल के जुलूस को रोका जाना इस बात से राज्य की स्थिति का अंदाजा लगा सकते हैं। इसके पूर्व रघुवर दिवंगत भाजपा नेता बाबूल प्रसाद गुप्ता के घर के और स्वजन से मिलकर ढाढ़स बंधाया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी थी। साथ ही वे नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती पूर्व सांसद तिलकधारी प्रसाद सिंह से भी मिले और उनका कुशलक्षेम जाना। मौके पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, सुनील पासवान, शालिनी वैश्कियार आदि उपस्थित थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !