Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Aaj Ka Panchang: चतुर्दशी तिथि पर बन रहे शुभ योग, जानें शुभ-अशुभ समय

Aaj Ka Panchang: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है। आज, 28 जून (रविवार) को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। रविवार भगवान सूर्य की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज सूर्य देव मिथुन राशि में और चंद्रदेव वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। शुक्ल चतुर्दशी तिथि 29 जून को तड़के 3:06 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि प्रारंभ होगी। आज शुभ योग दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा।


शुभ मुहूर्त और पूजा का समय
आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:52 बजे तक रहेगा, जबकि अमृत काल दोपहर 3:15 बजे से शाम 5:03 बजे तक रहेगा। सूर्योदय सुबह 5:26 बजे और सूर्यास्त शाम 7:23 बजे होगा। चंद्रोदय शाम 6:26 बजे तथा चंद्रास्त 29 जून को तड़के 4:22 बजे होगा। धार्मिक कार्यों और शुभ शुरुआत के लिए ये समय विशेष फलदायी माने गए हैं।

राहुकाल में करें सावधानी
आज राहुकाल शाम 5:38 बजे से 7:23 बजे तक रहेगा। वहीं गुलिकाल दोपहर 3:54 बजे से शाम 5:38 बजे तक और यमगण्ड दोपहर 12:24 बजे से 2:09 बजे तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन अशुभ समयों में नए और महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत करने से बचना चाहिए।

ज्येष्ठा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव
आज चंद्रमा ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे, जो 29 जून को तड़के 1:08 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ होगा। ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुधदेव, राशि स्वामी मंगलदेव और देवता इंद्र हैं। इस नक्षत्र में जन्मे या इसके प्रभाव वाले लोगों को बुद्धिमान, साहसी, तार्किक, स्वाभिमानी और संकटों का कुशलता से सामना करने वाला माना जाता है, हालांकि इनमें क्रोध और दृढ़ स्वभाव भी देखने को मिल सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !