Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला के घर नहीं लौटने पर सोनारी थाना में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई है।
सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं
आवेदक अलंकार तमाड़िया, निवासी सोनारी ईस्ट, ने पुलिस को बताया कि उनकी माता सरस्वती देवी (70 वर्ष) शनिवार, 27 जून 2026 को सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं। इसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी हैं।
भूलने की बीमारी से हैं पीड़ित
परिजनों के अनुसार सरस्वती देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उन्हें भूलने की बीमारी है। आशंका जताई जा रही है कि टहलते-टहलते वह काफी दूर निकल गईं और रास्ता भटक गईं।
हुलिया
नाम: सरस्वती देवी
उम्र: लगभग 70 वर्ष
कद: लगभग 5 फीट
रंग: गोरा
पहनावा: भूरे रंग की मैक्सी एवं चमड़े की चप्पल
भाषा: हिंदी एवं बांग्ला
पुलिस ने लोगों से की अपील
सोनारी थाना पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को सरस्वती देवी के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें तो इसकी सूचना तत्काल सोनारी थाना को दें, ताकि उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचाया जा सके।