Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Ranchi News : योगेंद्र तिवारी मामले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे रोहित को समन

Ranchi News : शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। दोनों को निर्धारित तिथि पर ईडी कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है।



मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत होगी पूछताछ

ईडी योगेंद्र तिवारी से जुड़े कथित शराब कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। इसी क्रम में एजेंसी ने जांच के दायरे में आए विभिन्न पहलुओं के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए रामेश्वर उरांव और उनके बेटे रोहित उरांव को समन भेजा है।

मामले में पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

इस मामले में इससे पहले भी ईडी ने झारखंड के कई जिलों में छापेमारी की थी। जांच के दौरान योगेंद्र तिवारी और उससे जुड़े लोगों के ठिकानों के अलावा रामेश्वर उरांव से जुड़े परिसरों पर भी कार्रवाई की गई थी। अब एजेंसी पूछताछ के जरिए मामले के विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !