Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Ranchi News : रांची में अफीम की खेती और तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ranchi News : राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र में अफीम की खेती और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध अफीम बरामद की गई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने खेत में अफीम की खेती करता था और उसकी तस्करी भी करता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। 


वाहन जांच के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति तैमारा की ओर से बाइक पर अवैध अफीम लेकर रामपुर में बेचने जा रहा है। सूचना के आधार पर नामकुम थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया और रांची-टाटा रोड पर राईसा नदी के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक नीले रंग की पैशन प्रो बाइक पर सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान बाइक में टंगे झोले से अवैध अफीम बरामद हुई। 

पूछताछ में कबूला खेती और तस्करी का राज

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सनिका मुंडा बताया। उसने पुलिस को बताया कि बरामद अफीम उसके खेत में उगाई गई अफीम की फसल से निकाली गई थी। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार अलग-अलग ग्राहकों को अफीम बेच चुका है और इस बार भी तय रकम पर रामपुर में एक व्यक्ति को अफीम की खेप पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ छापेमारी कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !