Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Jamtara News: ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को तीन मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

Jamtara: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने शंकरपुर–मथुरापुर रेलखंड पर ट्रैक अनुरक्षण कार्य कराने का निर्णय लिया है। निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण सोमवार, 29 जून को इस सेक्शन में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते कुछ मेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रैक की गुणवत्ता सुधारने के लिए पीक्यूआरएस (PQRS) के तहत आवश्यक कार्य किया जाएगा। इस वजह से दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक, यानी कुल तीन घंटे 30 मिनट के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लागू रहेगा। इस अवधि में संबंधित रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

इन तीन मेमू ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद
रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 29 जून को 63546 जसीडीह–अंडाल मेमू पैसेंजर, 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर और 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर का परिचालन रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

यात्रियों से पहले जानकारी लेने की अपील
पूर्व रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रेलवे प्रशासन ने इस अस्थायी बदलाव के लिए यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए खेद भी व्यक्त किया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !