Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Ramgarh News : रामगढ़ सीसीएल के मकान खाली करने के नोटिस पर भड़का जनाक्रोश, आज परियोजना कार्यालय पर धरना

Ramgarh News : रामगढ़ बरका सयाल क्षेत्र के भुरकुंडा स्थित सौंदा बस्ती के टिपला काली मंदिर परिसर में सीसीएल द्वारा मकान खाली करने के लिए जारी नोटिस के विरोध में ग्रामीणों की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए तथा सीसीएल प्रबंधन के फैसले का विरोध जताया।


पुनर्वास से पहले मकान खाली नहीं करेंगे

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोमवार को सौंदा डी परियोजना पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि बिना समुचित पुनर्वास और वैकल्पिक व्यवस्था के मकान खाली करने का नोटिस देना अन्यायपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि उनकी मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया आंदोलन का संकल्प

बैठक की अध्यक्षता मिथुन कुमार ने की, जबकि संचालन शशिकांत प्रसाद ने किया। इस दौरान बिनोद कुमार, विक्रांत साव, अशोक बाउरी, पवन कुमार, पिंटू कुमार, सचिन बाउरी, अरविंद प्रसाद, लक्ष्मी देवी, चिंता देवी, सरीता देवी, पूजा कुमारी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !