Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Seraikela News: अपराध पर लगाम के लिए कांड्रा में चला मेगा चेकिंग अभियान, पुलिस ने खंगाले वाहनों के दस्तावेज

Seraikela: जिले में अपराध पर अंकुश लगाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां पुलिस ने रविवार को कांड्रा थाना क्षेत्र में सघन एंटी क्राइम अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर कांड्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य मार्गों और संवेदनशील चौक-चौराहों पर बैरिकेडिंग कर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC), बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUC) समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं चारपहिया वाहनों की डिक्की भी खंगाली गई, ताकि चोरी के वाहन, अवैध सामान या किसी संदिग्ध गतिविधि का पता लगाया जा सके।

ब्रेथ एनालाइजर से भी हुई जांच
पुलिस ने अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन की मदद से वाहन चालकों की जांच भी की। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। अचानक चलाए गए इस विशेष अभियान से असामाजिक तत्वों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में जरूरी कदम बताया।



आगे भी जारी रहेंगे ऐसे अभियान
पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी ऐसे सघन जांच अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !