Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-21

Jamshedpur Purvi: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं संग प्रभावित लोगों के बीच तिरपाल का वितरण किया

Jamshedpur: पिछले दिनों लगातार हुई भारी बारिश के कारण शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, विशेषकर तटीय और निचले इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। शनिवार को उनके सौजन्य से भुइयांडीह स्थित कल्याणनगर में बाढ़ से प्रभावित दर्जनों जरूरतमंद परिवारों के बीच तात्कालिक राहत के रूप में तिरपाल का वितरण किया गया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर प्रभावित लोगों को तिरपाल भेंट किया। 

गौरतलब है, कि क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रभावित परिवारों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई थी, जिससे राहत सामग्री का वितरण व्यवस्थित रूप से किया जा सके। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव ने कहा कि भारी बारिश के कारण उत्पन्न हालात को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू के निर्देश पर ज़रूरतमंद तक राहत सामग्री पहुंचाई गयी है।

जिसमें कल्याणनगर के प्रभावित लोगों के घर जाकर तिरपाल भेंट किया गया है। इस कार्य में स्थानीय कार्यकर्ताओं का भी सहयोग मिल रहा है। इस अवसर पर रंजीत सिंह, मिथिलेश साव, संतोष कुमार, अरुण मिश्रा, मुन्ना साव, दिलीप पासवान, राहुल यादव, राजेन्द्र साव, नीरज केवर्तो, सुभाष मुखी, रामचंद्र प्रसाद व अन्य मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !