Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Seraikela News: SIR-2026 को लेकर सरायकेला प्रशासन की बड़ी पहल, 30 जून को डिजिटल जागरूकता अभियान

Seraikela News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत जिले में 30 जून (मंगलवार) को वृहद सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बताया कि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर #JharkhandSIR हैशटैग के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा।

BDO-CO को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने का निर्देश
उपायुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO) और अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर अथवा अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्टर-लीफलेट के संदेश पढ़ते हुए वीडियो और तस्वीरें साझा करें। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक SIR-2026 की जानकारी पहुंचाना है।

झारखंड SIR अभियान से जुड़ने की नागरिकों से अपील
उन्होंने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और #JharkhandSIR के साथ जागरूकता संबंधी सामग्री साझा कर मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !