Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

West Singhbhum News: गुदड़ी थाना के एएसआई मनोज कुमार बोदरा का अचानक निधन, पुलिस विभाग में शोक की लहर

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाना में तैनात एएसआई मनोज कुमार बोदरा का सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया. उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस घटना से पुलिस विभाग में शोक का माहौल है.
अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के एएसआई मनोज कुमार बोदरा की तबीयत अचानक खराब हो गई. उन्होंने इसकी सूचना गुदड़ी थाना प्रभारी सुदर्शन मिंज को दी. इसके बाद थाना प्रभारी उन्हें तुरंत वाहन से सोनुवा स्थित उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर रवाना हुए. हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर
घटना की सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधिकारियों और परिजनों को अवगत कराया गया. इसके बाद शव को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को पूरे विभागीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी मौत की वजह
एएसआई मनोज कुमार बोदरा सोनुवा थाना क्षेत्र के मदंगजाहिर गांव के निवासी थे. घटना की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी मंजू बोदरा, एक पुत्र, एक पुत्री और जिला पुलिस लाइन में कार्यरत उनके छोटे भाई संग्राम सिंह बोदरा अस्पताल पहुंचे. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेनू ने बताया कि एएसआई के आकस्मिक निधन से पूरा पुलिस विभाग दुखी है. उन्होंने कहा कि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. फिलहाल पुलिस विभाग ने दिवंगत अधिकारी के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !