Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-21

BJP Workers In Jamshedpur: जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता में छाया योग का खुमार, दैनिक जीवन में योग अपनाने का लिया संकल्प

BJP Workers In Jamshedpur: जमशेदपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर महानगर के पूर्वी, पश्चिमी, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा अधीन सभी 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हुए योग्याभ्यास किया। इस दौरान सभी मंडलों में योग प्रशिक्षकों ने कार्यकर्ताओं एवं आमजनों को योग के महत्व एवं लाभ पर जानकारी देते हुए योग की विभिन्न आसन करवाये।
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने घाघीडीह मंडल के कार्यकर्ताओं के संग योग्याभ्यास किया। घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में मंडल क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता एवं आमजनों ने भाग लिया और योगाभ्यास किया। वहीं, सभी कार्यकर्ताओं ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर योग पूरी दुनिया को भारत द्वारा दी गई महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 से अनवरत अपने अथक प्रयासों से पूरी दुनिया में पहुंचाने का अकल्पनीय कार्य किया है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में योग दिवस पूरे मनोयोग से मनाया गया।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घोड़ाबांधा में हुआ योगाभ्यास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने किया योग घोड़ाबांधा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा साईं नाथ देवस्थानम, घोड़ाबांधा के प्रांगण में योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा रहे जिन्होंने सभी लोगों के साथ योगाभ्यास किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि योग को प्रतिदिन जीवन में अपनाना चाहिए, इससे शारीरिक शक्ति के साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
उन्होंने यह भी कहा कि यह हमारी महान परंपरा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्वभर में सम्मान और पहचान प्राप्त कर रही है। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक ने उपस्थित लोगों को दैनिक जीवन में अपनाए जाने योग्य कुछ महत्वपूर्ण योग अभ्यास सिखाए और उनके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, जिला मंत्री जितेंद्र राय, सिखा राय चौधरी, गणेश सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव, अनूप रंजन, नीरज शर्मा, हरदीप सिंह, संजय गोराई, रूपेश सिंह, कृष्णा कुमार बारी, जितेंद्र प्रसाद समेत, देवस्थानम समिति के सदस्य, युवाओं और मंडल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


साकची पश्चिम मंडल के योगाभ्यास में सांसद विद्युत महतो हुए शामिल:साकची स्थित धालभूम क्लब में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जिसमें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भाग लिया और लोगों के साथ योग कर सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। साकची पश्चिम मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय के नेतृत्व में आयोजित इस योग शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों को योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति जागरूक किया गया।
सांसद विद्युत महतो ने कहा कि योग हमें हमारी संस्कृति और प्रकृति से जोड़ता है, तनावपूर्ण जीवन में संतुलन लाता है और तन-मन दोनों को सशक्त बनाता है। उन्होंने सभी से योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की।
योग दिवस पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, जीवन लाल, बबलू गोप, विकास शर्मा, सूरज सिंह, बिनोद राय, संजय तिवारी, अजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, बजरंगी पांडेय, रविन्द्र सिसोदिया, अश्विनी तिवारी, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, रबिन्द्रनाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हन्नु जैन, दीपक पाल, पवन सिंह, सूरज साह, शांतनु मुखर्जी, बासुदेव मंडल, प्रधान महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपने मंडल क्षेत्र आमजनों के संग उत्साहपूर्वक योग किया। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !