Jharkhand News: झारखंड सूचना आयोग को जल्द ही चार नए सूचना आयुक्त मिलने जा रहे हैं. राज्य के नवनियुक्त सूचना आयुक्त 1 जुलाई को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे. इनके कार्यभार संभालने के बाद सूचना के अधिकार (RTI) से जुड़े लंबित मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है.
लोक भवन के दरबार हॉल में होगा शपथ ग्रहण समारोह
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 1 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे रांची स्थित लोक भवन के दरबार हॉल में आयोजित किया जाएगा. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार चारों नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.
इन चार लोगों को बनाया गया सूचना आयुक्त
शपथ लेने वाले नवनियुक्त सूचना आयुक्तों में शामिल हैं-
- अनुज कुमार सिन्हा
- अमूल्य नीरज खलखो
- शिवपूजन पाठक
- तनुज खत्री
शपथ ग्रहण के बाद सभी सूचना आयुक्त अपने-अपने पद का कार्यभार संभालेंगे.
राज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी हुई थी अधिसूचना
राज्य कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद इन नियुक्तियों की अधिसूचना पहले ही जारी कर दी थी. अब शपथ ग्रहण की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं.
लंबित मामलों के निपटारे में आएगी तेजी
राज्य सरकार का मानना है कि चार नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत लंबित अपीलों और शिकायतों के निष्पादन में तेजी आएगी. सरकार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.