Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jamshedpur News : राउंड टेबल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

Jamshedpur News : जमशेदपुर ग्रीन स्टील राउंड टेबल 224 (JGSRT 224) और जमशेदपुर ग्रीन स्टील लेडीज़ सर्किल 123 (JGSLC 123) के संयुक्त तत्वावधान में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भव्य बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। चेयरमैन विवेक नरेड़ी और चेयरपर्सन स्नेहा संधू के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में शहर और आसपास के क्षेत्रों से 250 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।


विभिन्न आयु वर्गों में हुए रोमांचक मुकाबले

टूर्नामेंट में अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-19, पुरुष एवं महिला एकल, युगल, मिक्स्ड डबल्स और जंबो डबल्स सहित कई वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता का संचालन ईस्ट सिंहभूम बैडमिंटन एसोसिएशन के दिशा-निर्देशों के अनुसार नॉकआउट प्रारूप में किया गया।

समापन समारोह में डिप्टी कमांडेंट मोहनिश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त सचिव प्रभाकर राव विशेष अतिथि रहे। मुख्य प्रायोजक राजेश कुमार पटेल को भी सम्मानित किया गया।

विजेताओं को 53 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

महिला एकल वर्ग में अनुष्का कच्छप, पुरुष एकल में कीर्तन अग्रवाल, महिला युगल में जल्पा पारिख और जसलीन कौर की जोड़ी, पुरुष युगल (35+) में नजमुल और मुज़म्मिल, ओपन पुरुष युगल में कीर्तन और अनीश तथा मिक्स्ड डबल्स में अनाहिता और वकास की जोड़ी विजेता रही। प्रतियोगिता के विजेताओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कुल 53 हजार रुपये की पुरस्कार राशि, ट्रॉफी, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !