Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को आज़ाद नगर निवासी 75 वर्षीय कनीज फातिमा को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्होंने उनके आवास पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली और बीमारी से संबंधित दस्तावेज भी देखे। परिजनों ने बताया कि कनीज फातिमा लंबे समय से कूल्हे के दर्द से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती है। पहले वह लाठी के सहारे किसी तरह चलती थीं, लेकिन कुछ समय पहले गिर जाने से उनके कूल्हे की हड्डी अपनी जगह से खिसक गई। इसके बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई।
Jamshedpur News: कूल्हे के दर्द से परेशान बुजुर्ग महिला को सरयू राय ने उपलब्ध कराई व्हीलचेयर
Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को आज़ाद नगर निवासी 75 वर्षीय कनीज फातिमा को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई। इस दौरान उन्होंने उनके आवास पहुंचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली और बीमारी से संबंधित दस्तावेज भी देखे। परिजनों ने बताया कि कनीज फातिमा लंबे समय से कूल्हे के दर्द से पीड़ित हैं, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती है। पहले वह लाठी के सहारे किसी तरह चलती थीं, लेकिन कुछ समय पहले गिर जाने से उनके कूल्हे की हड्डी अपनी जगह से खिसक गई। इसके बाद उनकी परेशानी और बढ़ गई।
परिजनों ने जताया आभार
कनीज फातिमा के दामाद ने बताया कि उम्र अधिक होने के कारण उनका इलाज भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। ऐसे में व्हीलचेयर मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इस सहयोग के लिए विधायक सरयू राय का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुबोध श्रीवास्तव, अशोक कुमार, प्रकाश कोया, आफताब अहमद सिद्दीकी, दिनेश सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।