Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Giridih News: गिरिडीह के जमुआ में भीषण सड़क हादसा, बाइक चालक की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Giridih News: गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना खरगडीहा पंचायत के खेदुआडीह के पास हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश
घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। प्रशासनिक अधिकारी भी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे।

पुलिस ने बाइक जब्त कर मृतक की पहचान और हादसे की जांच शुरू की
इस दौरान खरगडीहा पंचायत के मुखिया सुनील कुमार साव भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से शांतिपूर्वक जाम हटाने की अपील की। पुलिस और प्रशासन की ओर से लगातार वार्ता कर आवागमन सामान्य कराने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक (नंबर JH 11AD 0199) को जब्त कर लिया है। वाहन के आधार पर मृतक की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास जारी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !