Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

DD Bar Murder Case: डीडी बार हत्याकांड के बाद बड़ा प्रशासनिक एक्शन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी और सरायकेला एसपी को हटाया

DD Bar Murder Case: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर करणी सेना नेता हिमांशु कुमार सिंह की हत्या के बाद उपजे भारी जनाक्रोश और कानून-व्यवस्था पर उठे सवालों के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पांडेय और सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध करने का निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने में विफलता और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में लापरवाही के कारण हटाया गया है।


मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि चाईबासा के आयुक्त और रांची के एडीजी (ADG) को क्षेत्र में लगातार कैंप कर प्रतिदिन कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं डीआईजी जमशेदपुर में रहकर पूरे क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे।



हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही या जवाबदेही से बचने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

गौरतलब है कि डीडी बार हत्याकांड के बाद जमशेदपुर में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ था। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। बिष्टुपुर में कई घंटों तक सड़क जाम रहा, पुलिस वाहनों पर पथराव हुआ और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री का यह फैसला उसी घटनाक्रम के बाद प्रशासनिक जवाबदेही तय करने की दिशा में बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।



आईपीएस दंपती पर गिरी गाज
पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी पीयूष पांडे और सरायकेला-खरसावां की एसपी निधि द्विवेदी को उनके पद से हटा दिया। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही को आधार बनाते हुए दोनों अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !