Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jharkhand Weather Update: रांची समेत 16 जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी, पलामू में पारा 38°C पार

Jharkhand Weather Update: झारखंड में आज मानसून की गतिविधियां और तेज रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रांची मौसम केंद्र ने खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। आज रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत 16 जिलों में अच्छी बारिश के आसार हैं, जबकि पलामू, गढ़वा और चतरा में गर्मी का असर सबसे अधिक रहेगा।


इन 16 जिलों में बरसेंगे बादल, कई इलाकों में तेज हवा का असर
मौसम विभाग के अनुसार रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा और पाकुड़ में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों में मेघगर्जन के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

वज्रपात का खतरा, किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह
पूर्वी और दक्षिणी झारखंड के कई जिलों में वज्रपात की आशंका जताई गई है। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, देवघर, दुमका और पाकुड़ में बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। मौसम विभाग ने किसानों और खुले मैदान में काम करने वाले लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

बारिश के बीच पलामू में गर्मी बरकरार, 38 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा
बारिश के बावजूद झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में उमस और गर्मी बनी रह सकती है। पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। रांची और हजारीबाग में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा, जबकि पलामू प्रमंडल में गर्मी का असर अधिक महसूस होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !