Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-01

Jharkhand State Information Commission: झारखंड में सूचना आयोग को मिली नई ताकत, चार आयुक्तों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची स्थित लोक भवन में बुधवार को झारखंड राज्य सूचना आयोग के नवनियुक्त चार सूचना आयुक्तों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आरटीआई मामलों के निस्तारण में आएगी तेजी, आयोग हुआ पूरी तरह सक्रिय
चारों सूचना आयुक्तों के शपथ लेने के साथ ही झारखंड राज्य सूचना आयोग पूर्ण रूप से सक्रिय हो गया है। लंबे समय से सूचना आयुक्तों के पद खाली होने के कारण आयोग में लंबित आरटीआई मामलों के निस्तारण पर असर पड़ रहा था। अब नए आयुक्तों के कार्यभार संभालने से सूचना के अधिकार (आरटीआई) से जुड़े मामलों के निष्पादन में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

शपथ ग्रहण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन समेत कई गणमान्य रहे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी सहित राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह के साथ राज्य सूचना आयोग की कार्यप्रणाली को नई गति मिलने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !